अपना बचपन ही कहीं खो गया...


वक्त बदला, बदल गए हालात,
हम बदल गए, समय बदल गया,
पैसों के पीछे भागे कुछ ऐसे सब,
अपना बचपन ही कहीं खो गया।


मैदानों की जगह, बिसतरों ने ले ली ,
खिलौने की जगह मोबाईल ले गया,
पर असली खेल तो समय ने खेला,
अपना बचपन ही कहीं खो गया।



सोते सब हैं, पर सुकून कहाँ है?
जहाँ मिले शांति, वो जगह कहाँ है?
कब फेसबुक, इंसटा जरूरी हो गया,
अपना बचपन ही कहीं खो गया।



जन्नत थी, माँ के हाँथ की बनी रोटी,
आशियाना पिता ने था बना दिया,
काम की भागदौड़ में ऐसे उलझे हम।
कि अपना बचपन ही कहीं खो गया।


Comments

Swati said…
A beautiful poem by a spirited person
Sakshi Mishra said…
वाह जी... छा गए! ����
Archana said…
Nice poem and keep it up
Riya said…
So true...very awsm lines
Unknown said…
Great Bro... God Bless You.. Keep it up
Unknown said…
Great lines, great feel

Popular posts from this blog

Talent, Hard Work and Patience— Sandeep Kundu, Taekwondo Champ.

Vishal Malhotra, Who left his mark besides his supporting roles!

Media: Third Hidden eye